जालंधर, विनोद शर्मा…..श्री बांके बिहारी भगवत प्रचार समिति (रजि.) द्वारा साईं दास स्कूल की ग्राउंड नजदीक पटेल चौंक में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 11 सितंबर 2023 दिन सोमवार से 17 सितंबर 2023 दिन रविवार तक सांय 5 बजे से रात 9 बजे तक किया जा रहा है। सात दिवसीय कथा को लेकर तैयारियां जोरों शोरो से चल रही है। तैयारियो सम्बंधी जानकारी देते हुए समिति के प्रधान सुनील नैय्यर और विशेष सलाहकार महेश मखीजा ने बताया कि श्री बांके बिहारी भगवत प्रचार समिति (रजि.) द्वारा साईं दास स्कूल की ग्राउंड नजदीक पटेल चौंक में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 11 सितंबर दिन सोमवार से 17 सितंबर 2023 दिन रविवार तक सांय 5 बजे से रात 9 बजे तक किया जा रहा है।
इस सात दिवसीय कथा में एक बार फिर से भक्तो पर कथा की अमृत वर्षा जालंधर वासियो पर करने के लिए भारत के प्रसिद्ध श्रीमद्भागवत कथा वाचक परम श्रद्धेय आचार्य श्री गौरव कृष्ण जी महाराज कथा का प्रवाह अपने मुखारविंद से करेंगे। उन्होंने बताया कि श्रीमद भागवत कथा के उपलक्ष में *10 सितंबर 2023 दिन रविवार को श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड़ जालंधर* से सांय 4 बजे एक विशाल क्लश यात्रा निकाली जाएगी जो शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से होती हुई वापिस मंदिरों में आरती के साथ संपन्न होगी । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संजय सहगल, राहुल बाहरी, भुपिंद्र सिंह बिल्ला, देविन्देर अरोड़ा,गोपी वर्मा, उमेश ओहरी , हेमंत थापर,विकास ग्रोवर, राहुल शर्मा, राज कुमार शर्मा ,सोनू चोपड़ा, अर्शित अरोड़ा, विशाल पंडित,सोनू कुमार,दीपक कुमार, तथा समिति के अन्य सदस्य दिन रात कार्यक्रम की व्यवस्था करने में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि कथा में बैठने वाले श्रद्धालुओंके लिये वाटर प्रूफपंडाल बनाया जा रहा है जिसमे 10हजार से अधिक भक्तो की बैठने की क्षमता होगी।

प्रभू चरणों मे हाजरी लगाए कृष्ण भक्त………श्री बांके बिहारी भगवत प्रचार समिति (रजि.) द्वारा साईं दास स्कूल की ग्राउंड नजदीक पटेल चौंक में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 11 सितंबर 2023 दिन सोमवार से 17 सितंबर 2023 दिन…… फगवाड़ा एक्सप्रेस न्यूज़…विनोद शर्मा 8528121325
Visits:95 Total: 45116