होटल अंबेसडर में हुई आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम जिला कपूरथला की बैठक * आगामी दिनों में पौधारोपण कर देंगे पर्यावरण सुरक्षा का संदेश : रमन नेहरा… PHAGWARA express news vinod Sharma and kuldeep Singh Noor

Uncategorized
Spread the love
Visits:152 Total: 115360

फगवाड़ा ….आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम जिला कपूरथला की जनरल बैठक जिला प्रधान चंद्रशेखर खुल्लर एवं जिला महासचिव रमन नेहरा की संयुक्त अध्यक्षता में स्थानीय होटल अंबेसडर में संपन्न हुई। बैठक के दौरान फोरम की अब तक की गतिविधियों तथा आगामी दिनों में करवाये जाने वाले प्रोजैक्टों को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक संबंधी जानकारी देते हुए जिला महासचिव रमन नेहरा ने बताया कि उनकी संस्था आम लोगों को भ्रष्टाचार खत्म करने में सहयोग के लिये प्रेरित करती है। उपभोगताओं को उनके अधिकारों से अवगत करवाया जाता है ताकि कोई भी खरीददारी करते समय उन्हें किसी तरह की लूट का शिकार न होना पड़े। इसके अलावा समाज सेवा के कामों में भी बढ़चढ़ कर भाग लिया जाता है। उन्होंने बताया कि आगामी बरसात के मौसम में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के मनोरथ से पौधारोपण किया जायेगा। इस अवसर पर फोरम के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह बसूटा व अश्वनी भघानिया के अलावा एस. के. अग्रवाल कानूनी सलाहकार, अमरजीत सिंह गांधी, विशाल वालिया, सुखदेव सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *