कहा काटा कुत्तो के जन्मदिन पर केक क्यो करेगा किसान कुत्तो के नाम पर संपत्ति…. Phagwara express news vinod sharma 8528121325

पंजाब
Spread the love
Visits:253 Total: 79740

बरेली……आज के दौर में जन्मदिन मनाने को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिलता है। लोग अपने बच्चों के जन्मदिन से पहले ही लोग तैयारियों में जुट जाते हैं। लेकिन हाल ही में बरेली से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जान आपके होश उड़ जाएंगे। जहां बोहित गांव में किसान दंपती ने पालतू दो कुत्तों का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया। इस मौके पर दंपती ने अपनी सारी संपत्ति इन कुत्तों के नाम करने की घोषणा भी कर दी।

पार्टी में मेहमानों और गांव के लोगों को किया आमंत्रित 
जानकारी के अनुसार भोजीपुरा क्षेत्र के बोहित निवासी निसंतान दंपती ने दंपती श्याम बिहारी और रेनू ने अपने एक साल के पालतू कुत्ते लालू और भूरा का जन्मदिन मनाया। अब वे अपनी जायदाद भी इन्हीं कुत्तों के नाम करने की बात कह रहे हैं। पालतू कुत्ते के जन्मदिन को लेकर उन्होंने शानदार तैयारी की। केक काटने से लेकर पार्टी तक आयोजित की। जन्मदिन की पार्टी में मेहमानों और गांव के लोगों को भी आमंत्रित किया गया। मेहमानों ने जन्मदिन पर कुत्तों को गिफ्ट दिया। रेनू ने कुत्तों की आरती उतारी, उनसे केक कटवाया।
खेताबाड़ी करते हैं दंपती 
वहीं, रेनू का कहना है कि उनके पति किसान हैं। वह भी खेतीबाड़ी में उनका हाथ बंटाती हैं। उनके कोई संतान नहीं है। गांव में एक कुतिया ने पिछले साल दो पिल्लों को जन्म दिया था। वह दोनों पिल्लों को अपने घर ले आईं और उनका नाम लालू और भूरा रखा। आगे कहा कि दोनों कुत्ते बहुत भाग्यशाली हैं, इसलिए उनके जन्मदिन पर खर्च में कोई कमी नहीं की है।

उन्होंने बताया कि उनका परिवार और पड़ोसी दोनों कुत्तों को बहुत प्यार करते हैं। वहीं, रेनू के पति श्याम बिहारी ने बताया कि लालू और भूरा दोनों को वह अपनी संतान की तरह मानते हैं। परिवार के लोग उनकी जायदाद पर बुरी नजर रखते हैं। इसलिए वह अपनी जायदाद दोनों कुत्तों के नाम करेंगे। यह आयोजन इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *