Phagwara express news Vinod Sharma।।
मिडिल ईस्ट (Middle East War) में जारी युद्ध का असर अब पंजाब (Punjab) में भी दिखाई देने लगा है। प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई बाधित होने से शादियों के सीजन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि कई जगह होने वाली शादियों में खाने के मेन्यू को छोटा करना पड़ सकता है। कैटरर्स और मैरिज पैलेस संचालक गैस की कमी को लेकर चिंतित हैं।
जानकारी के अनुसार पंजाब (Punjab) के कई जिलों में कामर्शियल एलपीजी सिलैंडर की सप्लाई ठप हो गई है। जबकि घरेूल रसोई गैस सिलेंडर की आनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई है। अब 25 दिन बीतने के बाद भी सिलैंडर मिलेगा। आनलाइन बुकिंग बंद होने से लोग परेशान हैं। कई जिलों में कामर्शियल सिलेंडर न मिलने से शादियों में परेशानी खड़ी हो रही है।
कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित
पंजाब (Punjab) के फरीदकोट, होशियारपुर, पटियाला समेत कई जिलों में सोमवार से कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित हो गई है। इससे शादियों में खाना बनाने वाले हलवाइयों और कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अनुमान है कि प्रदेश में आने वाले दिनों में करीब 10 हजार से ज्यादा शादियों पर इसका असर पड़ सकता है।
शादी वाले परिवारों में भी चिंता का माहौल है। लोग जहां एक तरफ शादी की खरीदारी, रिश्तेदारों को निमंत्रण देने और घरों को सजाने में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर गैस सिलेंडर की व्यवस्था के लिए भी भागदौड़ करनी पड़ रही है। कई परिवार अपने स्तर पर दोस्तों और रिश्तेदारों के जरिए LPG सिलेंडर का इंतजाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं साबित हो रही।
गैस की सप्लाई नहीं मिल रही
पटियाला (Patiala) के एक निवासी ने बताया कि उसकी बहन की शादी इसी सप्ताह होने वाली है। परिवार के लोग पहले से ही शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं और रिश्तेदार भी घर पहुंच चुके हैं। लेकिन हलवाई ने साफ कह दिया है कि गैस की सप्लाई नहीं मिल रही, जिससे खाना बनाने में दिक्कत आ सकती है। ऐसे में परिवार के सदस्य सिलेंडर की व्यवस्था करने के लिए इधर-उधर संपर्क कर रहे हैं। कैटरर्स ने भी साफ कहा है कि अगर गैस का इंतजाम नहीं हुआ तो कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है।मिडिल ईस्ट (Middle East War) में जारी युद्ध का असर अब पंजाब (Punjab) में भी दिखाई देने लगा है। प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई बाधित होने से शादियों के सीजन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि कई जगह होने वाली शादियों में खाने के मेन्यू को छोटा करना पड़ सकता है। कैटरर्स और मैरिज पैलेस संचालक गैस की कमी को लेकर चिंतित हैं।
जानकारी के अनुसार पंजाब (Punjab) के कई जिलों में कामर्शियल एलपीजी सिलैंडर की सप्लाई ठप हो गई है। जबकि घरेूल रसोई गैस सिलेंडर की आनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई है। अब 25 दिन बीतने के बाद भी सिलैंडर मिलेगा। आनलाइन बुकिंग बंद होने से लोग परेशान हैं। कई जिलों में कामर्शियल सिलेंडर न मिलने से शादियों में परेशानी खड़ी हो रही है।
कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित
पंजाब (Punjab) के फरीदकोट, होशियारपुर, पटियाला समेत कई जिलों में सोमवार से कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित हो गई है। इससे शादियों में खाना बनाने वाले हलवाइयों और कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अनुमान है कि प्रदेश में आने वाले दिनों में करीब 10 हजार से ज्यादा शादियों पर इसका असर पड़ सकता है।
शादी वाले परिवारों में भी चिंता का माहौल है। लोग जहां एक तरफ शादी की खरीदारी, रिश्तेदारों को निमंत्रण देने और घरों को सजाने में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर गैस सिलेंडर की व्यवस्था के लिए भी भागदौड़ करनी पड़ रही है। कई परिवार अपने स्तर पर दोस्तों और रिश्तेदारों के जरिए LPG सिलेंडर का इंतजाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं साबित हो रही।
गैस की सप्लाई नहीं मिल रही
पटियाला (Patiala) के एक निवासी ने बताया कि उसकी बहन की शादी इसी सप्ताह होने वाली है। परिवार के लोग पहले से ही शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं और रिश्तेदार भी घर पहुंच चुके हैं। लेकिन हलवाई ने साफ कह दिया है कि गैस की सप्लाई नहीं मिल रही, जिससे खाना बनाने में दिक्कत आ सकती है। ऐसे में परिवार के सदस्य सिलेंडर की व्यवस्था करने के लिए इधर-उधर संपर्क कर रहे हैं। कैटरर्स ने भी साफ कहा है कि अगर गैस का इंतजाम नहीं हुआ तो कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है।