- बरेली, । खाली प्लाट में बंधी गाय और बछड़े के साथ अज्ञात लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। घटना की जानकारी होने पर हंगामा हो गया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बता दें, सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गणेशनगर के रहने वाले मनोज मिश्रा एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। बीते दिनों आजमगढ़ में ही हुई घटना के विरोध में सभी प्राइवेट स्कूल बंद हैं। इस लिए वह भी घर पर ही थे। उन्होने बताया कि सर्वोदय नगर से कुछ दूरी पर स्टेट बैंक के पास उनका एक प्लाट है। जिसमें वह अपनी गाय और बछड़ा बांधते हैं। रात में भी दोनों को बांध कर वह करीब 11 बजे अपने घर पहुंचे थे, जिसके बाद आज सुबह छह बजे वह प्लाट पर पहुंचे।
जहां गाय और बछड़े की हालत बिगड़ी हुई थी, पास में ही शराब और बियर की बोतल पड़ी थी। मनोज मिश्रा ने इसकी जानकारी आसपास रहने वाले लोगों को दी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा होना शुरू हो गई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटवाकर दोनों पशुओं को करेली के अस्पताल में पहुंचाया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पशुओं के मालिक की तरफ से थाने मे तहरीर दे दी गई है। उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्लाट के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पशुओं को करेली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहा उनका उपचार चल रहा है